Adjective : Definition, Types, Formula, Identification, Examples in Hindi

हम सभी Parts of speech का ज्ञान हासिल करना चाहते हैं। आप ये भी अच्छी तरह से जानते होंगे कि Parts pf speech के आठ भाग होते हैं। और हर Parts of speech का अपना स्थान और काम है। Grammar Pustak के इस भाग में हम आपको Adjective (विशेषण ) , Adjective (विशेषण ) की परिभाषा, Adjectives types ,फार्मूला (Formula ),Examples, के बारे में बिल्कुल विस्तार में जानकारी देंगे। कभी कभी हम Adjective और Pronoun में अंतर करने में भी असमर्थ हो जाते है। इसलिए यहां पर "Adjective (विशेषण) in Hindi" के माध्यम से Adjective जिसको विशेषण कहते है के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस पोस्ट के यह उदाहरण को ध्यान से पढ़ें। 

Adjectives (विशेषण) in English Grammar in Hindi

Definition and Identification of Adjective in Hindi 

एक वाक्य (sentence ) में जो भी शब्द किसी  संज्ञा ( Noun ) या सर्वनाम (Pronoun ) की विशेषता प्रकट करता है उसको विशेषण (Adjective ) कहते हैं। 


"एडजेक्टिव का काम होता है किसी भी नाउन या प्रोनाउन की विशेषता बतलाना। जैसे उदाहरण के लिए मैं बोलता हूँ। "मेरे पास एक कार है।" तो उसको मैं लिखूंगा i have a car. फिर मैं बोलूंगा  " मेरे पास  एक लाल कार है।" तो अंग्रेजी में लिखूंगा। "I have a red car" अब इसमें Red  (लाल)  शब्द  जो  कार (Car) शब्द जो प्रोनाउन है की विशेषता प्रकट कर रहा है इसलिए ये एडजेक्टिव है।"


Definition of Adjective in English

An adjective is a single word modifier that modifies a noun or pronoun . This word describes the quality of the Noun or Pronoun . 

Adjectives (विशेषण) को पूरी तरीके से समझने के लिए नीचे लिखे वाक्य देखें। 


Examples ( (उदाहरण ) नीचे दिए गए वाक्यों में Adjectives (विशेषण) को < > किया गया है। और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दिया है। 

  • इंग्लैंड एक <उन्नत> देश है।
  • England is a <advanced> country . 
यहां पर England एक Proper Noun है और उसकी विशेषता ये है की वह <advanced>  है इसलिए advanced एक Adjective (विशेषण ) है।  


  • वह एक <ईमानदार> लड़का है। 
  • He is an <honest> boy . 

यहां पर "boy" एक संज्ञा Noun है और उस boy की विशेषता ये है की <honest>  (ईमानदार ) है। इसलिए Honest शब्द Adjective (विशेषण) है। 


  • तुम एक <अच्छे> लड़के हो। 
  • You are a <good> boy . 

यहां पर You एक Pronoun है और Good शब्द उस  boy की विशेषता बताता है इसलिए Good शब्द Adjective (विशेषण) है।


इसी तरह से bad, hot, lazy - सुस्त , lovely - सुन्दर , blue - नीला , cold -ठंडा, fat- मोटा , tall -लम्बा, some -कुछ ,beautiful -सुन्दर , whole, few, many,red, यह सब विशेषण (Adjective) के उदाहरण है पर याद रहे वे नाउन और प्रोनाउन की विशेषता प्रकट करते हों। 


Types of Adjectives (विशेषण के प्रकार)

English Grammar में (Adjective ) विशेषण के मुख्यतः दस प्रकार के होते है जो नीचे दिए गए हैं। 


  1. Adjectives of Quality (गुणवाचक विशेषण)
  2. Adjectives of Quantity (परिमाणवाचक विशेषण)
  3. Adjectives of Number  (संख्यावाचक विशेषण)
  4. Demonstrative Adjectives (संकेतवाचक विशेषण)
  5. Distributive Adjectives (वितरणवाचक विशेषण)
  6. Emphasizing Adjectives (बलाघातसूचक विशेषण)
  7. Exclamatory Adjectives (विस्मयादिवोधक विशेषण)
  8. Interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण)
  9. Proper Adjectives (व्यक्तिवाचक विशेषण)
  10. Possessive Adjectives  (सम्बन्धसूचक विशेषण)


चलो इन Adjective की types याद करने के लिए एक Formula बनाने की कोशिश करते है ताकि आपको ये Types or Adjective याद करने मैं कोई भी problem न हो। 


Adjective Formula in Hindi

Q N D E I P

2 1 2 2 1 2

तो इसका Formula है Q N E I P--21 2212  जिसको नीचे विस्तार से बताया गया है। 

Q  (2) -- 1) Adjectives of Quality  (गुणवाचक विशेषण)

               2) Adjectives of Quantity   (परिमाणवाचक विशेषण)


N   (1) ---3) Adjectives of Number    (संख्यावाचक विशेषण)


D   (2)----4) Demonstrative Adjectives   (संकेतवाचक विशेषण)

               5) Distributive Adjectives   (वितरणवाचक विशेषण)


E  (2)----- 6) Emphasizing Adjectives   (बलाघातसूचक विशेषण)

               7) Exclamatory Adjectives(विस्मयादि बोधक विशेषण)


I   (1)------8) Interrogative Adjectives   (प्रश्नवाचक विशेषण)


P  (2)------9) Proper Adjectives   (व्यक्तिवाचक विशेषण)

               10) Possessive Adjectives    (सम्बन्ध सूचक विशेषण)



Types of Adjectives With Examples (विशेषण के प्रकार)


1) Adjectives of Quality in Hindi (गुणवाचक विशेषण)


Definition of Adjectives of Quality (गुणवाचक विशेषण) in Hindi 


"वह Adjective ( विशेषण ) जो किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण या दोष को प्रकट करता हो उसे गुणवाचक विशेषण कहते है। अर्थात ये ये शब्द वे होते हैं जो किस भी संज्ञा या फिर सर्वनाम की विशेषता प्रकट करते हैं या उन्हें डिफाइन करते हैं।"


Definition of Adjectives of Quality in English :- This type of adjective shows the quality of a person or thing.

नीचे  कुछ Adjectives of Quality in Hindi (गुणवाचक विशेषण) के उदाहरण दिए हए हैं। 


Examples (उदाहरण) -- Good (अच्छा), bad (खराब), red (लाल), blue (नीला), fat (मोटा), beautiful (सुन्दर), thin (पतला), cold (ठंडा), long (लम्बा), tall (लम्बा), young (जवान), old  (पुराना), modern (आधुनिक), short (छोटा),etc.


अब Adjectives of Quality in Hindi (गुणवाचक विशेषण) को पूरा समझने के लिए कुछ उदाहरण अंग्रेजी और हिंदी में दोनों में लेते हैं। और इन उदाहरणों को < > किया हुआ है। 

  • राम एक <अच्छा> लड़का है। 
  • Ram  is a <good> boy . 
इस वाक्य में good  Adjective (विशेषण) है जो संज्ञा ( Noun ) Ram की quality (विशेषता) बताता है। 

  • वह एक <मोटा> लड़का है। 
  • He is a <fat> boy . 

इस वाक्य में He  शब्द Pronoun, और He  की quality  <fat>  शब्द बताता है इसलिए fat शब्द Adjective (विशेषण) है।  

यहां पर हम आपको बता दें कि Adjective of Quality दो प्रकार की होती है। 


1) Attribute case (एट्रिब्यूट केस)

इस case में Adjective संज्ञा (Noun ) और Pronoun (सर्वनाम ) के पहले आते हैं। जैसे, His father is a young man .यहां पर young शब्द जो Adjective of Quality है संज्ञा (Noun ) man से पहले आया है। 


2) Predicative Case ( Predicate Case)

इस case में Adjective संज्ञा (noun ) या सर्वनाम ( Pronoun ) के बाद आता है। 

1) The paper is <fare>. 

2) Milk is <sour>. 

ऊपर दिए गए वाक्यों में <fare> और <sour> दोनों ही Adjective (विशेषण)  हैं पर ये दोनों ही Noun (संज्ञा ) paper और milk के बाद में आये हैं। 


2) Adjectives of Quantity (परिमाणवाचक विशेषण)


Adjectives of Quantity की हिंदी में परिभाषा

जिन वाक्यों से किसी वस्तु की मात्रा measurement का बोध होता हो उसे Adjectives of Quantity   (परिमाणवाचक विशेषण) कहते हैं। इसे एक शब्द वाले उतर Adjective भी कह सकते हैं जैसे How much milk have you drink ? उत्तर होगा - One glass . 

उदाहरण: Some, no, Much, enough, all, little, whole, any, आदि। 


हम आपको एक जरूरी बात बता दे कि इन Adjectives (विशेषण) से ज्यादातर मात्रा (Quantity ) का बोध होता है इसलिए इसके बाद material Noun का ही प्रयोग होता है। जैसे 

Examples (उदाहरण )

  • उसने कल <कुछ> कॉफी ली।
  • He took <some> coffee yesterday . 

इस वाक्य में some  Adjective of Quantity  है और बाद  में coffee material Noun का प्रयोग किया गया है। 


  • बच्चे को <थोड़ा> दूध चाहिए।
  • The child needs a <little> milk . 

इस वाक्य में भी milk एक  material noun है और इससे पहले a little शब्द Adjective of Quantity है।   


3)  Adjectives of Number  (संख्यावाचक विशेषण) in Hindi 


Definition of Adjectives of Number in Hindi and English

"जिन विशेषण  से  किसी व्यक्ति या वस्तु के संख्या का बोध होता है उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। This type of adjective shows the number of person or thing.  Examples (उदाहरण:) one (एक) , two  (दो) , three (तीन) , first (पहला) , second (दूसरा) , third (तीसरा) , all (सारा) ,tenth (दसवां) , आदि। 


1) Adjectives of Number  (संख्यावाचक विशेषण) दो प्रकार के होते हैं। 


1) Definite Numeral Adjective  (निश्चित संख्यावाचक विशेषण ) 

One (एक) ,two (दो) ,first (पहला) ,ninth (नौवां) इसकी संख्या निश्चित है। 


2)  Indefinite Numeral Adjective  (अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण )

many (बहुत ज्यादा) , any (कोई भी) ,all (सभी) ,some (कुछ) आदि इन वाक्यों से कोई निश्चित  संख्या मालूम नहीं होती है। 

3) Distributive Numeral Adjective (वितरण संख्यावाचक विशेषण ) Each ,every ,neither, either ,आदि। 

नीचे लिखे वाक्यों  को ध्यान से देखें। जो शब्द < > में रखे हुए हैं वे Adjectives of Number  (संख्यावाचक विशेषण) के शब्द हैं। 

Examples उदाहरण 

  • उनके पास <कुछ> आम हैं।
  • They have <some> mangoes.

ऊपर दिए गए वाक्यों में <कुछ> विशेषण और <some> Numeral Adjective है। 

  • उसकी <दो> लातें हैं। 
  • He has <two> legs.

ऊपर दिए गए वाक्य में <दो> और <two> शब्द Adjectives of Number  (संख्यावाचक विशेषण)  के उदाहरण हैं। 

राधा के पास <तीन> फोन हैं। 

Radha has <three> phones.

ऊपर दिए गए वाक्यों में <तीन>, <three> शब्द Adjectives of Number  (संख्यावाचक विशेषण)  के उदाहरण हैं।

वह कक्षा में <पहला> लड़का है।

He is the <first> boy in the class.

ऊपर दिए गए वाक्यों में < पहला > <first> शब्द Adjectives of Number  (संख्यावाचक विशेषण)  के उदाहरण हैं।


4) Demonstrative Adjectives (संकेतवाचक विशेषण)

Demonstrative Adjectives का अर्थ हिंदी में संकेतवाचक विशेषण होता है। 


Demonstrative Adjectives (संकेतवाचक विशेषण) की Definition (परिभाषा )

"एक शब्द जो में जो शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति  की ओर संकेत करता है या वास्तु या व्यक्ति की विशेषता प्रकट करता है उसे हम Demonstrative Adjectives  (संकेतवाचक विशेषण) कहते हैं।" जैसे -This (यह) ,These (ये) ,that (यह) ,your (तुम्हारा),my (मेरा) , Those (वे) आदि। Demonstrative 


Demonstrative Adjectives (संकेतवाचक विशेषण) को पूरा समझने के लिए नीचे लिखे वाक् यों में प्रयोग किये गए शब्दों को देखिये। 


Examples (उदाहरण) -- नीचे दिए गए वाक्यों में जो शब्द < > में रखे हुए है Demonstrative Adjectives (संकेतवाचक विशेषण) के उदाहरण हैं। 

  • <यह> किताब बहुत ही रोचक है।
  • <This> book is very interesting . 

इस वाक्य में शब्द में <This> Demonstrative Adjective (संकेतवाचक विशेषण) है। जो Noun "Book" की तरफ संकेत करता है। 

  • <ये> टेबल महंगे हैं।
  • <These> tables are expensive. 

यहां पर <These > शब्द Noun (संज्ञा ) tables की ओर संकेत करता है तो यहां पर These Demonstrative Adjective (संकेतवाचक विशेषण) है।

  • <वह> कार बहुत पुरानी है। 
  • <That> car is very old . 

इस वाक्य में <That शब्द Noun> ( संज्ञा ) car की ओर संकेत करता है इसलिए यहां पर That Demonstrative Adjective (संकेतवाचक विशेषण) है।


Demonstrative Adjective और Demonstrative Pronoun में अंतर

जरूरी नोट :- कभी -कभी Students Demonstrative Adjective और Demonstrative Pronoun में अंतर (difference ) नहीं कर पाते हैं। तो उनमें अंतर जानने के लिए नीचे वाले वाक्य देखें।  


Demonstrative Adjective + Noun  

  • <यह> लड़की बहादुर है। 
  • This girl is brave . 

  • <यह> किताब दिलचस्प है। 
  • <This>  book is interesting . 

  • <वह> गुलाब लाल है। 
  • <That> rose is red .    

ऊपर दिए गए वाक्य में Noun (संज्ञा ) girl ,book , rose  से पहिले this ,these ,that , that लगा है इसलिए ये Demonstrative Adjective हैं। 


Demonstrative Pronoun + Verb 

  • <वह> लड़का एक बहादुर लड़का है। 
  • <That> is a brave boy . 

  • <ये> किताबें हैं। 
  • <These> are fine books . 

  • <यह> गुलाबी  है। गुलाबी है।  
  • <This> is pink rose . 

ऊपर दिए गए वाक्य में verb is और are से पहले That ,These ,This ,That लगा है इसलिए ये Demonstrative Pronoun हैं। 


5 ) Distributive Adjectives  (वितरणवाचक विशेषण)

Distributive Adjectives को हिंदी में वितरणवाचक विशेषण कहते हैं। 


Definition (परिभाषा ) of Distributive Adjectives  (वितरणवाचक विशेषण) in Hindi 

"जो शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति के वर्ग की ओर संकेत करते हैं उसे Distributive Adjectives (वितरणवाचक विशेषण) कहते हैं अर्थांत ये भी नाउन और प्रोनाउन से पहले आते हैं।"

जैसे  Each, every, either  neither ,आदि। 


उसको समझने के लिए नोचे दिए गए उदाहरणों को समझते हैं। नीचे दिए गए वाक्यों को < > में रखा गया है। 

Examples (उदाहरण )

  • <प्रत्येक> लड़के को नृत्य करना होता है।
  • <Each> boy has to dance . 

  • <हर> व्यक्ति खुश था।
  • <Every> person was happy . 

  • <कोई> भी कमरा उपयुक्त होगा।
  • <Either> room will be suitable . 

  • <कोई भी> पार्टी जीत नहीं सकती।
  • <Neither> party can win . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में Each ,Every ,Either , Neither Distributive Adjectives   (वितरणवाचक विशेषण) हैं। 


अब इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि Distributive Adjectives और Distributive Pronoun में अंतर कैसे समझें तो इसके किये नीचे दिए गए वाक् यों को ध्यान से पढ़िए। 


Distributive Adjectives और Distributive Pronoun में अंतर

Distributive Adjectives वे होते हैं जो नाउन के तुरंत पहले आते हैं।   

  • Each girl dance . 
  • हर लड़की को नाच रही। 

  • Every entry is correct . 
  • हर प्रविष्टि सही है।

  • हर छात्र उदास था।
  • Every student was sad . 

ऊपर गए गए वाक्यों में Each ,Every ,Every के तुरंत बाद Noun (संज्ञा ) girl ,entry ,student लगी हुई है इसलिए ये Distributive Adjective (विशेषण) हैं। अगर  Each ,Every ,Every के तुरंत बाद Verb का प्रयोग हो तो वह Distributive Pronoun होता है।


6) Emphasizing (Emphatic ) Adjectives   (बलाघातसूचक विशेषण)


Definition of Emphasizing Adjectives (परिभाषा)


"जिस Adjective का प्रयोग वाक्य में किसी Noun (संज्ञा ) पर विशेष दबाव डालने के लिए किया जाता है उसे हम emphasizing adjectives कहते है।"


These types of adjectives used to emphasize the nouns they modify are called emphasizing adjectives or Emphatic adjectives.


Examples (उदाहरण) Own (अपना ), Very (ज्यादा) , Same (एक जैसा) , Very same (बिलकुल एक जैसा) , etc.

अब इन adjectives को वाक्य में प्रयोग को देखें और जो Emphasizing (Emphatic ) Adjectives (विशेषण) हैं उन्हें < > में रखा हुआ है। 


  • मैंने उसे <अपनी> आँखों से देखा।
  • I saw her with my <own> eyes.

यहां पर <own> Emphasizing  (Emphatic) Adjectives   (बलाघातसूचक विशेषण) है। 


  • यह <वही> कहानी है जिसे मैं बहुत पढ़ता था।
  • This is the <very> story I used to read a lot.

ऊपर  दिए गए वाक्य में <very> शब्द  Emphasizing  (Emphatic ) Adjectives (बलाघातसूचक विशेषण) है।


  • यह <वही> पेंसिल है जो मुझे चाहिए थी।
  • This is the <same> pencil I wanted.

यहां पर <same> Emphasizing  (Emphatic ) Adjectives   (बलाघातसूचक विशेषण) है।



7) Exclamatory Adjectives (विस्मयादि बोधक विशेषण)

Exclamatory Adjectives का अर्थ हिंदी में विस्मयादिबोधक विशेषण होता है। 


Definition of Exclamatory Adjectives in हिंदी  (परिभाषा)


"विस्मयादिबोधक विशेषण एक शब्द है जो भावना दर्शाता है। यह आम तौर पर Noun के साथ प्रयोग किया जाता है हम जानते हैं कि ‘what’ एक प्रश्न शब्द है और इसका उपयोग मजबूत भावना दिखाने के लिए किया जाता है। इसका मतलब है, यह शब्द जो मजबूत भावना दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है वह एक विशेषण विशेषण है।


अब इस किस्म के विशेषण (Adjectives) को समझने के लिए नीचे दिए गए उदाहरणों को गौर से देखें। 

Examples (उदाहरण )


  • यह <कितना> सुंदर गुलाब है !
  • <What> a beautiful rose it is !

  • वह <कितने> लोकप्रिय अभिनेता हैं!
  • <What> a popular actor he is !

  • <क्या> विचार है !
  • <What an> idea !

  • <क्या> आशीर्वाद है !
  • <What> a blessing !

  • <क्या> मूर्खता!
  • <What> foolishness !

  • <क्या> अद्भुत अहसास है!
  • <What> a wonderful feeling !

ऊपर दिए गए वाक्यों में <कितना > / <What> ,शब्द Exclamatory Adjectives (विस्मयादि बोधक विशेषण) के उदाहरण हैं। 



8) Interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण)


Definition of Interrogative Adjectives in Hindi (परिभाषा )


"Interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण) का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए होता है। इसमें "Wh family" आती है अर्थात जिसके साथ पहले "wh" लगा हो। पर इसका भी ध्यान रखने योग्य बात ये हैं क़ि Interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण) नाउन के पहले आनी चाहिए।"


Examples (उदाहरण) 

अब नीचे दिए गए उदाहरणों से interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण) को समझते हैं। इनमे भी < > में रखे हुए शब्द Interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण) के हैं।  

  • आपको <कौन> से लोग पसंद हैं?
  • <Which> people you like ?

  • आपको <कितनी> राशि की आवश्यकता है ?
  • <How much> money do you need ?

  • वह कलम <किसकी> है?
  • <Whose> pen is that ?

  • तुम <कहाँ> रहते हो ?
  • <Where > do you live ?

ऊपर दिए गए वाक्यों में Which ,How ,Whose ,Where वाक्य के पहले लगाए गए हैं और प्रश्न पूछते हैं इसलिए ये Interrogative Adjectives   (प्रश्नवाचक विशेषण) हैं। 


Note :- कभी कभी  विद्यार्थी Interrogative Adjectives और interrogative Pronoun में अंतर नहीं कर सकते है इसके लिए नीचे दिए गए वाक्यों को देखिये। 


Interrogative Adjectives + Noun 


  • Which pencil is yours ?
  • Whose car is this ?
  • Which desk yours ?
  • What colour of his hair is ?  

Interrogative Adjectives  के तुरंत बाद  Noun (संज्ञा ) लगाई जाती है। जैसे pencil ,car ,desk ,color आदि।


9) Proper Adjectives   (व्यक्तिवाचक विशेषण)


Definition (परिभाषा ) वे Adjectives जो किसी संज्ञा से बनते हैं उसे Proper Adjective कहते हैं। जैसे

Examples ( उदाहरण)

  • India से बना Indian
  • Canada से बना Canadian
  • Japan से बना Japanese 
  • America से बना American 
  • Britain से बना British

नीचे दिए गए वाक्यों में < > में रखे शब्द  Proper Adjectives   (व्यक्तिवाचक विशेषण) के उदाहरण हैं। 


  • Yesterday , I met a <Buddhist> monk . 
  • <Russian> economy is growing fast . 
  • <Japanese> people are known for their work . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में  Buddhist, Russian, Japanese Proper Adjectives  (व्यक्तिवाचक विशेषण) हैं।


10) Possessive Adjectives (सम्बन्ध सूचक विशेषण)


Possessive Adjectives को हिंदी में सम्बन्ध सूचक विशेषण कहते हैं।  

Possessive Adjectives Definition  in Hindi (परिभाषा)

जिन वाक्यों  का प्रयोग अधिकार या सम्बन्ध बताने के लिए किया जाता है, वह possessive adjective कहलाता है।  इस किस्म के एडजेक्टिव वाक्यों के शुरू में आते हैं। इन वाक्यों को समझने के लिए नीचे दिए गए < > में जो रखे हैं उन्हें देखें। 


  • <My> brother is an advocate.
  • <मेरा> भाई एक वकील है।

  • This is <my/your/our/his/her/their> school.
  • यह <मेरा /आपका /हमारा उसका/उनका> स्कूल है।

  • <Its> co-lour is Red.
  • <इसका> रंग लाल है

  • <His> book is new.
  • <उनकी> किताब नई है।

  • <Her> house is beautiful.
  • <उसका> घर सुंदर है।

इन शब्दों को वाक्य में प्रयोग को देखें और 10) Possessive Adjectives (सम्बन्ध सूचक विशेषण) जानने की कोशिश करें। 

  • This is my pen .
  • That is your table.
  • These are our papers .
  • My brother is tall.
  • Your sister is  very beautiful.
  • Its color is yellow .

👉👉👉Examples of  Formation of  Comparative and  Superlative  Degree of Adjective in Hindi to English

Rakesh Kumar

दो Blogs Gkpustak सामान्य ज्ञान के लिए और Grammarpustak अंग्रेजी ग्रामर का हिंदी में जानकारी हासिल करवाना।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने