Adverb in Hindi (क्रिया विशेषण) [Definition,Types & Examples in Hindi]

नमस्कार दोस्तों "Parts of speech" अंग्रेजी ग्रामर का एक बहुत ही जरुरी हिस्सा है। English Grammar में आठ किस्म के Parts of speech होती हैं Grammar Pustak के इस भाग में हम Parts of speech के Adverb जिसको हिंदी में क्रिया विशेषण कहते हैं की व्याख्या करेंगे। यहां पर Adverb (क्रिया विशेषण) की Definition (परिभाषा) ,types,फार्मूला, Examples,( उदाहरण) बिलकुल विस्तार पूर्वक दिए है एडवर्ब पार्ट्स ऑफ़ स्पीच का जरूरी हिस्सा है और एडवर्ब के बिना सेंटेंस को फ्रेम करना मुश्किल होता है इसलिए इस भाग को ध्यान से पढें।


Adverb in Hindi


Definition of Adverbs in Hindi (क्रिया विशेषण की परिभाषा) 


" एक वाक्य में Adverb (क्रिया- विशेषण), Noun (संज्ञा ), Pronoun (सर्वनाम ) और Interjection (विस्मयादि वोधक अव्यय ) को छोड़कर अन्य Parts of speech के सभी भेदों की विशेषता प्रकट करता है। क्रियाविशेषण वह शब्द है  जो किसी Verb (वर्ब) , Adjective (Adjective) या किसी अन्य क्रियाविशेषण (एडवर्ब) की विशेषता बतलाती है।"  


फिर सवाल है जो शब्द Noun or Pronoun की विशेषता प्रकट करे उसे क्या कहते हैं तो हम बता दें उस Adjective कहते हैं। Adverb की पूरी पहचान के  लिए नीचे दिए गए कुछ उदाहरणों को विस्तृत रूप से जानने की कोशिश करते हैं। 


Adverb Examples (उदाहरण)

  • राकेश <बहुत> सुन्दर लड़का है। 
  • Rakesh is <very> handsome . 
इस वाक्य में Rakesh "noun" है और वह Handsome है इसलिए Handsome एक Adjective है पर कितना Handsome है बहुत ज्यादा इसलिए यहां पर Very Adverb है। 


  • अंशु <चैन की नींद> सो गया।
  • Anshu slept <soundly.> 

इस वाक्य में Slept एक verb है और वह सोता है इसे <soundly> शब्द Adverb है जो Verb Slept को modify करता है।  


  • गणित के शिक्षक ने स्पष्ट रूप से बात की।
  • Math teacher spoke <quite> clearly. 

इस वाक्य अर्थ है मैथ का अध्यापक बहुत साफ़ बोलता है। इस वाक्य में Clearly शब्द Adverb है और इसको <quite> modify कर रहा जो की एक Adverb ही है। 


  • पक्षी उसके सिर के ऊपर से उड़ गए।
  • The birds flew <just> over his head . 

इस वाक्य में Over Preposition है और <just> Adverb है। 


  • घंटी बजने के बाद ही छात्र आए।
  • Students came <just> after the bell had gone . 

इस वाक्य में <just> शब्द after (conjunction ) को modify कर रहा है इसलिए <just> शब्द Adverb (क्रिया - विशेषण) है। 

शायद हमारे नेता आ गए हैं।


  • <Probably> our leader has come . 
  • इस वाक्य में Probably शब्द सारे Sentence को ही modify कर रहा है। 


Types of Adverbs (क्रिया विशेषण के प्रकार) 


Adverb are of three kinds 


1) Simple Adverb (सरल क्रिया विशेषण)

2) Interrogative Adverb (प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण)

3) Relative Adverb (सापेक्ष क्रिया विशेषण) 


आगे Simple Adverb को 12 भागों में बांटा गया है। जो नीचे दिए गए है। 

1) Simple Adverb 

[1]  Adverbs of Time  (कालवाचक क्रिया विशेषण)

[2]  Adverbs of Place  (स्थानवाचक क्रिया विशेषण)

[3]  Adverbs of Manner (रीतिवाचक क्रिया विशेषण)

[4]  Adverbs of  Number or Frequency (आवृत्ति वाचक क्रिया विशेषण)

[5]  Adverbs of Degree(परिमाणवाचक क्रिया विशेषण)

[6] Adverb of Comparison (तुलनात्मक क्रिया विशेषण) 

[7] Adverbs of Reason (कारणवाचक क्रिया विशेषण)

[8] Adverb of Affirmation ( पुष्टि क्रिया विशेषण )

[9] Adverbs of Negation (नकारात्मक क्रिया विशेषण)

[10] Adverb of Purpose  (उद्देश्य क्रिया विशेषण)

[11] Adverb of Contrast ( कंट्रास्ट क्रिया विशेषण)

[12] Adverb of Condition ( स्थिति का क्रिया विशेषण )


 

Formula in हिंदी 

Simple Adverb की 12 किस्मों को याद रखने के लिए नीचे याद दिया गया है और elaborate भी किया गया है। 

" तेरा पीछा मैं नहीं दादा  कनाडा रह अपने नंबर पर कल करेगा " 

Adverbs of Time ---- t से तेरा 

Adverbs of Place ---- p से पीछा 

Adverbs of Manner ---- m से मैं 

Adverbs of  Number or Frequency ----n  से नहीं 

Adverbs of Degree--- d से दादा 

Adverb of Comparison----- c से कनाडा  

Adverbs of Reason --- r से रह 

Adverb of Affirmation ---- a से अपने 

Adverbs of Negation-- n से नंबर 

Adverb of Purpose --- p से पर 

Adverb of Contrast --- c से कल 

Adverb of Condition --- c से करेगा 



1) Adverbs of Time  (कालवाचक क्रिया विशेषण)


Definition (परिभाषा )

एक वाक्य में क्रिया विशेषण का वह प्रकार जिसमें क्रिया के समय का बोध होता है उसे कालवाचक क्रिया विशेषण कहलाता है। वाक्य में उसे पहचानने के लिए क्रिया के साथ “कब” लगाकर सवाल किया जाता है और जो जवाब आता है वह कालवाचक क्रिया विशेषण यानी की "Adverbs of time" होता है।  

Definition of Adverbs of time:- It shows the time of an action and answers the question "When". 


Examples (उदाहरण)

1) He was absent <yesterday.> 

2) Go to bed <early.>

3) They go swimming <daily.> 

4) We will reach <soon.> 

5) <Morning> walk keeps us fit . 


ऊपर दिए गए वाक्यों में <yesterday>, <early>, <daily>, <soon>, <Morning> Adverbs of Time के उदाहरण हैं। 

More Examples-- today, last year, now, soon, ago, late, last month, last year, next year, this week, before, yesterday,  tomorrow, late, immediately, presently, recently, formerly, yet, when, since, daily, afterwards etc.



2)  Adverbs of Place  (स्थानवाचक क्रिया विशेषण)

Definition ( परिभाषा ) 


इस क्रिया विशेषण से कार्य होने का स्थान प्रकट होता है। ये Adverbs (क्रियाविशेषण) Where का उतर देते हैं। अर्थात कार्य कहां पर और कब हुआ है। 


Examples (उदाहरण) नीचे दिए गए वाक्यों में Adverbs of Place को < > में दर्शाया गया है। 

  • मेरा दोस्त <वही> रहता है।
  • My friend lives <there .>

  • प्लीज, कमरे के <अंदर> आ जाओ।
  • Please ,come <inside> the room . 

  • सुंदरता <हर जगह> है।
  • Beauty is <everywhere.>

  • वह <कहीं नहीं> मिला।
  • He was found <nowhere.> 

ऊपर  दिए  गए वाक्यों में <there>, <inside>, <everywhere>, <nowhere>  Adverbs of Place  (स्थानवाचक क्रिया विशेषण) के उदाहरण हैं और इन सभी का उत्तर होता है  "Where " 

More Examples --- in, out, inside, without, within, nowhere, everywhere, here, there, about, near,away, below,outside,etc



3)  Adverbs of Manner (रीतिवाचक क्रिया विशेषण)

Definition (परिभाषा)


Adverb का यह प्रकार क्रिया का ढंग बताता है कि क्रिया ( How ) कैसे संपन्न होती है। अर्थात इस  Adverb से पता लगता है कि कार्य किस प्रकार हुआ है। 

Examples (उदाहरण)

  • वह <तेजी से> भागा।
  • He ran <fast .> 

  • उन लड़कों ने <बुरा> व्यवहार किया।
  • They boys behaved < badly.>

  • वह <धीरे> बोलती है।
  • She speaks <slowly.>

  • शिक्षक ने <अच्छा> बोला।
  • The teacher spoke nicely . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में  ran, behaved, speaks, spoke शब्द Verb हैं  fast ,badly slowly, nicely  Adverbs of Manner (रीतिवाचक क्रिया विशेषण) के उदाहरण हैं। चलो इसको समझने के लिए पहला उदाहरण लेते हैं  1) He ran fast . वह तेज दौड़ता है ) क्रिया के साथ “कैसे” लगाकर सवाल पूछेंगे कुछ इस तरह से "वह कैसे दौड़ता हूँ” तो इसका जवाब होगा तेज (Fast) और यह एक रीतिवाचक क्रियाविशेषण यानि की Adverbs of manner है। 


Note -- सामान्य तोर से Adverbs of manners के साथ  "ly " Last  में जोड़ा जाता है। जैसे Nice + ly , Brave + Bravely , etc



4) Adverbs of  Number or Frequency  (आवृतिवाचक क्रियाविशेषण)


Definition ( परिभाषा) 


Adverbs of  Number or Frequency(आवृतिवाचक क्रियाविशेषण) से यह ज्ञात होता है कि कार्य  कितनी बार हुआ है और ये  "How often " कितनी बार का उतर देते हैं। 


Examples (उदाहरण) नीचे दिए गए Adverbs of  Number or Frequency को < > में दर्शाया गया है। ताकि इन्हें अच्छी तरह से समझा जा सके। 


  • ऑस्ट्रेलिया ने एक बार वर्ल्ड कप जीता है। 
  • Australia has won the world cup <once . >

  • वह अक्सर यहां आता रहता है।
  • He <often> comes here.

  • वह हमेशा नकारात्मक सोच रखती है।
  • She <always> has negative thinking . 

  • राम अक्सर अंग्रेजी बोलता है।
  • Ram speaks English <frequently .>  

ऊपर दिए गए वाक्यों में <once> ,<often> ,<always>, <frequently> ये सारे Adverbs of  Number or Frequency (आवृतिवाचक क्रिया विशेषण) के उदाहरण हैं। 


अगर हम  दूसरे वाक्य में (He often come here. वह यहाँ अक्सर आता है  क्रिया के साथ “कितनी बार” How often लगाकर सवाल पूछेंगे  तो कुछ इस तरह से  आएगा “ वह यहाँ कितनी बार आता है ” तो इसका जवाब होगा अक्सर (often) और यह एक आवृतिवाचक क्रियाविशेषण है। 



5) Adverbs of Degree(परिमाणवाचक क्रिया विशेषण)

Definition (परिभाषा)


"इस क्रिया विशेषण से ये पता चलता है कि कार्य कितनी मात्रा में हुआ है। दूसरे शब्दों में इस विशेषण से  ये पता चलता है कि किसी ,कार्य (action ),Adjective (विशेषण ) और क्रिया विशेषण (Adverb ) की  गति क्या है। इसलिए इस विशेषण के वाक्य How much, How many, How far, का उतर देते हैं।" 


These types of Adverbs show that work is done but to what extent and answer the  question How much, How far and How many . 


नीचे दिए गए उदाहरणों Examples को देखो। 

  • वह उससे <बहुत> प्यार करती है।
  • She loves him <very> much . 

  • घर का काम <लगभग> पूरा हो चुका है।
  • Home work is <almost> complete . 

  • वह <काफी> खुश हैं।
  • He is <quite> happy . 

  • यह उत्तर <आंशिक रूप> से सही है।
  • This answer is <partly> correct . 

  • यह जानकारी <पूर्णतः> सत्य है।
  • This information is perfectly> true . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में very <बहुत>, almost <लगभग> , quite <काफी>, partly <आंशिक रूप> ,perfectly <पूर्णतया> ये Adverb of Degree  उदाहरण हैं। 


अगर आप तीसरे वाक्य में ( He very happy. – वह बहुत खुश है ) क्रिया के साथ “कितना” How much लगाकर सवाल पूछेंगे  तो प्रश्न कुछ इस तरह से होगा “ वह  कितना खुश है ” तो इसका जवाब होगा  बहुत (Very) और यह एक परिमाणवाचक क्रिया विशेषण यानी कि Adverbs of degree है। 



6)  Adverb of Comparison (तुलनात्मक क्रिया विशेषण) 


Definition (परिभाषा) 

"इस किस्म के Adverb में ज्यादातर तुलना का बोध होता है। इन वाक्यों में दो या दो से ज्यादा वस्तुओं ये फिर व्यक्तियों का बोध होता है। इसमें दो वस्तुओं की तुलना की जाती है या फिर वस्तुओं की तुलना की जाती है।" 

These  types of adverbs do the comparison between two or more than two people or things . 


Examples( उदाहरण )

  • राकेश, रमेश जितना ही बुद्धिमान है।
  • Rakesh is as intelligent <as> Ramesh . 

  • गीता सीता से अधिक बुद्धिमान है।
  • Geeta is more intelligent <than > Sita . 

  • यह निश्चित रूप से उससे बेहतर है।
  • It is certainly better <than> that . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में <as>, <than> ,< than>  ये Adverb of comparison (तुलनात्मक क्रिया विशेषण) हैं। 



7)  Adverbs of Reason (कारणवाचक क्रिया विशेषण)

Adverbs of reason ( कारणवाचक क्रिया विशेषण) की परिभाषा:- इन क्रिया विशेषणों क्रिया के Reason या Result क बोध होता है। 


Examples (उदाहरण) --- So, Thus, Therefore, Hence, Because, etc.

  • वह मर गया <क्योंकि> उसने बहुत अधिक पी लिया था।
  • He died <because> he drank too much .

  • दीपावली <के कारण> कॉलेज बंद है।
  • College is closed <on account> of Diwali . 

  • बहुत देर हो चुकी है <इसलिए> बैठक स्थगित कर दी गई है।
  • It is very late <hence> the meeting is postponed .

  • <इसलिए> उसने क्लास छोड़ दी।
  • She, <therefore> left the class.

ऊपर दिए गए वाक्यों में <क्योंकि> / <because> , <के कारण> / <on account>, <इसलिए> / <hence> <इसलिए> / <therefore> Adverbs of Reason (कारणवाचक क्रिया विशेषण) के उदाहरण हैं। 



8) Adverb of Affirmation ( पुष्टि क्रियाविशेषण )

Definition (परिभाषा)


"जो किया विशेषण किसी क्रिया का स्वीकारात्मक भाव प्रकट करता हो या किसी वाक्य की पुस्टि करता हो उसे Adverb ऑफ़ Affirmation कहा जाता है।"

इसे समझने के लिए नीचे दिए गए उदाहरणों को समझे। 

  • राधिका निश्चित रूप से कक्षा में प्रथम आएगी।
  • Radhika will <certainly> stand first in the class . 

  • वह जरूर आएगा।
  • He will  <definitely> come .

  • अवश्य ही वह सफल होगी।
  • <Surely,> she will succeed.

  • वह मेरी पुस्तक अवश्य लौटाएगा।
  • He will <surely> return my book .

ऊपर दिए गए वाक् यों में <definitely>  ,certainly ,surely ,surely Adverb of Affirmation के उदाहरण हैं। 



9)  Adverbs of Negation (नकारात्मक क्रिया विशेषण)


Definition (परिभाषा )

"जिस क्रिया विशेषण से निषेधात्मक (not ) का बोध हो उसे हम Adverb of Negation (नकारात्मक क्रिया विशेषण) कहते है। 

  • वह झूठ नहीं बोलता।"
  • He <does> not tell a lie . 

  • उसने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है।
  • She has <never> cheated anybody . 

  • नहीं मैं उसे नहीं जानता ।
  • No, i <do not> know him . 

  • रिश्तेदारों को कभी बेवकूफ मत बनाओ।
  • <Never> fool you relatives . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में <does not> , <never> , <do not> , <never>  Adverbs of Negation (नकारात्मक क्रिया विशेषण) के उदाहरण हैं। 



10) Adverb of Purpose  (उद्देश्य क्रिया विशेषण)

Definition (परिभाषा)

"ये क्रिया विशेषण उद्देश्य का बोध करती है ये adverb why का उतर देते है।" 


Examples (उदाहरण )

  • वह कड़ी मेहनत कर रही है ताकि वह पहला स्थान हासिल कर सके।
  • She is working hard <so that> she may stand first . 

  • वे एक किताब लेने के लिए पुस्तकालय गए थे।
  • They went to the library <in order to> get a book . 

  • नौकर मालिक को खुश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
  • The servant is doing hard work with <a view to> please the master . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में <so that> , <in order to> , <with a> <view to> ये सभी Adverb of Purpose  (उद्देश्य  क्रिया विशेषण) के उदाहरण हैं। 



11) Adverb of Contrast ( कंट्रास्ट क्रिया विशेषण)

Definition (परिभाषा)

"इस क्रिया विशेषण से concession या contrast का बोध होता है।" 

Examples (उदाहरण)

  • <हालांकि> वह अमीर है, वह संतुष्ट नहीं है।
  • <Though> he is rich ,he is not satisfied . 

  • <हालांकि,> आप मुझे प्रभावित नहीं कर सकते।
  • <However> , hard you may not impress me . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में <Though> , <However> Adverb of Contrast ( कंट्रास्ट क्रिया विशेषण) के  उदाहरण है। 



12) Adverb of Condition ( स्थिति का क्रिया विशेषण )

Definition (परिभाषा)

इस क्रिया विशेषण से प्रयोग ,दिशा ,स्थिति ,अवस्था या शर्त का बोध होता है। 

  • अगर आप तेज दौड़ते, तो आप बारिश से बच जाते।
  • <Had> you run fast ,you would have caught the rain . 

  • जब तक आप परीक्षा पास नहीं कर लेते तब तक आपको नौकरी नहीं मिल सकती।
  • <Unless> you clear the test you cannot get the job . 

  • जब तक आप ईमानदारी से काम करेंगे, मैं आपकी मदद करूंगा।
  • I shall help you <as long as> you work honestly . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में Had ,Unless ,as long as , Adverb of Condition ( स्थिति का क्रिया विशेषण ) के उदाहरण हैं। 



Interrogative Adverbs (प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण )


Interrogative Adverbs(प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण) की परिभाषा 

वह क्रिया विशेषण जिसका प्रयोग सवाल पूछने के लिए किया जाता है, उसे प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण कहते है। 

Examples (उदाहरण )

  • <Where> do you live ?
  • <Where> are  you going ?
  • <Why> did he insult you ?
  • <When> will she arrive ?
  • <How> did you come here ?

ऊपर दिए गए पांच वाक् यों में <Where> , <Where> ,<why> , <when> , <how> ये Interrogative Adverbs – (प्रश्नवाचक क्रियाविशेषण ) के उदाहरण हैं। More Examples - How, When, Where, How much, How long, How many, etc.


Relative adverbs (संबंधवाचक क्रिया विशेषण)


Relative adverbs(संबंधवाचक क्रिया विशेषण) की परिभाषा:- 

वह क्रिया विशेषण जो  दो वाक्यों को जोड़ता है संबंधवाचक क्रिया विशेषण कहलाती है। 

Definition of Relative adverbs:- These types of Adverbs are used to join two sentences together. 

Ex- why, where, when,etc.


वाक्य में इनके प्रयोग को देखे-

  • This is the house where she lived.
  • I know the time when he came.
  • This is the college where my brother had studied.
  • Evening is the time when they played cricket . 

ऊपर दिए गए वाक्यों में where ,when ,where ,when Relative adverbs (संबंधवाचक क्रिया विशेषण) के उदाहरण हैं। 

Note:- Relative adverbs और interrogative adverbs दोनों एक ही होते है बस दोनों में अंतर इतना है कि interrogative adverbs का प्रयोग सवाल पूछने में किया जाता है तो Relative adverbs का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने में किया जाता है। 


Rakesh Kumar

दो Blogs Gkpustak सामान्य ज्ञान के लिए और Grammarpustak अंग्रेजी ग्रामर का हिंदी में जानकारी हासिल करवाना।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने