Use of words Act, Address, Attempt, Air as Noun and Verb in Hindi

अंग्रेजी ग्रामर में एक वाक्य या एक सेंटेंस विभिन्न कार्य करते हैं। उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के अनुसार, उन्हें आठ वर्गों में बांटा गया है। संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, क्रिया विशेषण, पूर्वसर्ग, संयोजन और अंतर्विरोध। शब्दों के इन आठ वर्गों को पार्ट ऑफ स्पीच कहा जाता है। पर पार्ट्स ऑफ़ स्पीच में कुछ शब्द ऐसे होते हैं अर्थ अलग होता है और जब उनका प्रयोग एक नाउन, वर्ब और एडजेक्टिव में प्रयोग किया जाता है आज हम ग्रामर पुस्तक के माध्यम से कुछ ऐसे उदाहरण को डिसकस करेंगे जिन्हे as a verb, as a noun और as a adjective use किया जाता है इससे पहले नाउन, वर्ब और एडजेक्टिव की परिभाषा के बारे में जानते है।



डेफिनिशन ऑफ़ नाउन :- Noun (संज्ञा) उन शब्दों को संदर्भित करती है जिनका उपयोग व्यक्तियों, चीजों, जानवरों के स्थानों, विचारों, गुणों या घटनाओं के नाम के लिए किया जाता है। सरल शब्दों में संज्ञा शब्दों का नामकरण मानव, बालक, वर्ग, स्थान , पशु, सुख, भाव का बोध हो उसे नाउन कहा जाता है।

Examples (उदाहरण)

1. Kabir was a great poet.

2. This bench is new.

3. India is our beloved country.

4. Honesty is the best policy.

5. Beauty can be exceedingly cute.

6. The lion is the king of the jungle.

7. I celebrated my birthday.

ऊपर दिए गए वाक्यों में Kabir, bench, India, Honesty, beauty, Lion, jungle, और birthday नाउन के उदाहरण हैं।


डेफिनिशन ऑफ़ वर्ब :- वर्ब एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग किसी क्रिया या होने वाले काम की स्थिति को दर्शाने के लिए किया जाता है। सरल शब्दों में हम उन्हें क्रिया अंग्रेजी ग्रामर में वर्ब कहते हैं।

Examples (उदाहरण)

1. She sang a song. (action)

2. He wrote a poem. (action)

3. Raku has a hardball. (possession)

4. Anubhav is a good boy. (state of being)

ऊपर दिए गए वाक्यों में sang, wrote, has और is वर्ब के उदाहरण हैं।


डेफिनिशन ऑफ़ एडजेक्टिव :- (Adjective) विशेषण एक ऐसा शब्द है जो किसी संज्ञा या सर्वनाम को योग्य बनाने या वर्णन करने के लिए उपयोग किया जाता है। एक विशेषण स्वभाव से वर्णनात्मक है। यह संज्ञा या सर्वनाम के अर्थ में कुछ जोड़ता है।

1. It is a black pen.

2. Radha is wearing a black shirt.

3. Anshu is a tall boy.

ऊपर दिए गए वाक्यों में black, black,और tall एडजेक्टिव के उदाहरण हैं।


अब आप ये सोचते होंगे की वे कौन से शब्द हैं जिनका प्रयोग एक नाउन एक अडजेक्टिस या एक वर्ब के रूप में प्रयोग किया जाता है तो हम इसके बारे में सेंटेंस के साथ व्याख्या करेंगे।


"Air" शब्द का Noun और Verb में प्रयोग (Use of Air as Noun and Verb) :- Air शब्द अगर एक आर्टिकल के रूप में व्यक्त होती है तो यह एक नाउन कहलाती है और अगर Air अगर किसी काम को प्रदर्शित करती है तो यह वर्ब के रूप में काम करती है इसका वर्ब और नाउन दोनों के रूप में प्रयोग हो सकता है जैसे उदाहरण देखिए।


“Air” as a Noun (Air संज्ञा के रूप में):-

Example:- Yes, I can feel the air on my face.

हाँ, मैं अपने चेहरे पर हवा महसूस कर सकता हूँ।


“Air” as a Verb (Air verb के रूप में):-


Example:- She always aired her opinion.

वह हमेशा अपनी राय रखती थीं।


ऊपर दिए गए वाक्यों में आप दोनों में अंतर समझ सकते है पहले में Air शब्द का प्रयोग एक नाउन के रूप में किया गया है और दूसरे वाक्य में राय सुनाई गई है इसलिए यह एक वर्ब है।


"Act " शब्द का Noun और Verb में प्रयोग (Use of “Act” as Noun and Verb with examples)


“Act ” as a Noun ( “Act” संज्ञा के रूप में ):-


Example:- No doubt, it was an act of bravery.

निःसंदेह, यह एक बहादुरी का कार्य था।


“Act” as a Verb ( “Act” Word verb के रूप में):-


Example:- She acted well on the stage.

उन्होंने मंच पर अच्छा अभिनय किया।


ऊपर दिए गए वाक्यों में "Act" शब्द तो का है पर इसका प्रयोग अलग अलग किया गया है इसका अर्थ अगर इसे नाउन के रूप में प्रयोग करें तो "कार्य" कहलाता है पर अगर वर्ब के रूप में प्रयोग करें तो इसका अर्थ बदल जाता है और इसका अर्थ अभिनय कहलाता है।


"Address " शब्द का Noun और Verb में प्रयोग (Use of “Address” as Noun and Verb with examples)


Word “ Address ” as a Noun ( “Address” का प्रयोग नाउन में ):-


Example:- She has a new address in the city.

उसका शहर में नया पता है।


Word “Address” as a Verb “Address” Word का प्रयोग वर्ब में):-


Examples:- Narinder Modi addressed the nation on independence day.

स्वतंत्रता दिवस पर नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया।


ऊपर दिए गए वाक्यों में Address शब्द का प्रयोग किया गया है पर जब इसका प्रयोग जब एक नाउन के रूप में किया गया है तो इसका अर्थ पता है और अगर एक वर्ब के रूप में प्रयोग किया गया तो संबोधन है।


"Attempt " शब्द का Noun और Verb में प्रयोग (Use of “Attempt” as Noun and Verb with examples)

Word “Attempt ” as a Noun ( “Attempt” का प्रयोग नाउन में ):-

Example:- It was her maiden attempt.

यह उनका पहला प्रयास था।


Word “Attempt” as a Verb (“Attempt” Word का प्रयोग वर्ब में):-


Example :- Attempt all the questions.

सभी प्रश्नों को हल करें।

Attempt का नाउन में अर्थ :- प्रयास, Attempt का वर्ब में अर्थ :- हल करना।
Rakesh Kumar

दो Blogs Gkpustak सामान्य ज्ञान के लिए और Grammarpustak अंग्रेजी ग्रामर का हिंदी में जानकारी हासिल करवाना।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने